
*ITMS कैमरों की मदद से हुआ SBI बैंक चोरी का सफल खुलासा*
🎯 वन्दे भारत लाइव टी वी न्यूज चैनल उज्जैन
उज्जैन स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) ने एक बार फिर अपनी दक्षता और उपयोगिता सिद्ध की है। महानंदा नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में 2 सितंबर की रात हुई चोरी की घटना में उज्जैन पुलिस ने स्मार्ट सिटी के ITMS कैमरों की सहायता से महत्त्वपूर्ण सुराग जुटाए और 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ITMS कैमरों से प्राप्त फुटेज के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रैक किया गया।
चोरी के दिन तेज़ बारिश के बावजूद जूद कैमरों ने स्पष्ट दृश्य रिकॉर्ड किए, जिससे आरोपियों की पहचान संभव हुई।
उज्जैन पुलिस ने स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम के सहयोग से रूट मैपिंग, वाहन पहचान और संदिग्धों की मूवमेंट को ट्रेस किया।
पुलिस और स्मार्ट सिटी का समन्वयः
उज्जैन पुलिस और स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम के बीच रियल-टाइम डेटा साझाकरण ने इस केस को सुलझाने में निर्णायक भूमिका निभाई। यह उज्जैन में तकनीक सक्षम सुरक्षा व्यवस्था की सफलता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
उज्जैन स्मार्ट सिटी की प्रतिबद्धताः
उज्जैन स्मार्ट सिटी नागरिकों की सुरक्षा, पारदर्शिता और तकनीकी नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है।। TMS जैसे आधुनिक प्रणालियों के माध्यम से हम शहर को स्मार्ट और सुरक्षित बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।







