A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशनागपुरमहाराष्ट्र

भारत में भी आज दिखेगा वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण

यह पूर्ण चंद्रग्रहण पूरे देशभर में कहीं से देखा जा सकता है


+++++++++++++++++++++++++++++++++++ नागपुर, रविवार 07 सितंबर 2025- इस वर्ष का दूसरा एवं अंतिम चंद्रग्रहण आज 07 सितंबर 2025 रविवार की रात चंद्रग्रहण होगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण ब्लड मून दिखाई देगा। आज होने वाला चंद्रग्रहण भारत में भी देखा जा सकेगा। इसे भारत में कहीं से भी देखा जा सकता है। वर्ष 2022 के बाद भारत देश में दिखाई पड़ने वाला यह सबसे लंबी अवधि का चंद्रग्रहण होगा। आज होने वाला चंद्रग्रहण का यह नजारा रात के लगभग 10 बजे शुरू होगा जो कि पूरे 03 घंटे 28 मिनट तक रहेगा। जानकारी अनुसार पूरे 82 मिनट तक यह पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा। चंद्रग्रहण के दौरान पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जायेगी जिससे चंद्रमा पर सूर्य की छाया पड़ने से चंद्रमा नारंगी रंग का दिखाई पड़ेगा। इसे ही ब्लड मून भी कहा जाता है। जानकारी के अनुसार 27 जुलाई 2018 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब इस ग्रहण को भारत देश के सभी जगहों से देखा जा सकेगा। इसे सीधे आंखों से भी देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार इस चंद्रग्रहण को देखने के लिए किसी भी चश्मे अथवा फिल्टर की कोई जरूरत नहीं होगी। दूरबीन के माध्यम से देखने पर चंद्रग्रहण और भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। आज दिखाई पड़ने वाला चंद्रग्रहण रात करीब 09:56 मिनट पर शुरू होगा। लाल-नारंगी रंग-ब्लड मून का समय रात करीब 11बजे से 12:22मिनट पूरे 82 मिनट तक रहेगा । ग्रहण का मध्य काल-11:41 मिनट रात और ग्रहण समाप्ति का समय -देर रात 01:26 मिनट। आज होने वाले चंद्रग्रहण का यह नजारा भारतदेश के साथ ही एशिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, सहित विश्व भर के कई भागों में दिखाई पडेगा। ग्रहण के विशेषज्ञों के अनुसार एशिया और ऑस्ट्रेलिया के लोग सबसे अधिक शानदार नजारा देख सकेंगे क्योंकि वहां पर इस चंद्रग्रहण के समय में चंद्रमा आसमान की ऊंचाई पर रहेगा। यूरोप, अफ्रीका के लोग चंद्रोदय के समय में कुछ ही समय के लिए देख सकेंगे। चंद्रग्रहण की यह घटना उस वक्त होती है जब सूर्य पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधे लाइन में आ जाते हैं। खगोल शास्त्र के अनुसार यह केवल पूर्णिमा के दिन हो सकता है । पूर्ण चंद्रग्रहण उस समय दिखाई देता है जब देखने वाला इंसान पृथ्वी के उस भाग में हो जहां पर कि चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया से ढंका हुआ नजर आता है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!