A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हाथरस पुरदिलनगर आबादी की ओर बढ़ रहा अरिद नदी का पानी बढ़ रही ग्रामीणों की चिंता मकान की दीवारों तक पहुंच गया पानी 15 गांव की करी 1500 बीघा फसल हुई जल मग्न

IMG 20250907 154706 scaledहाथरस पुरदिलनगर अरिद्र नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण अब नगला बिहारी को जाने वाले मार्ग के साथ गांव में भी पानी ने अपनी दस्तक दे दी है अब पानी धीरे-धीरे आबादी क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है इस कारण ग्रामीण चिंतित हैं इधर करीब 1500 बीघा फसल बाजरा धान की नष्ट हो गई है अब ग्रामीणों के सामने पशुओं के लिए चारे की समस्या खड़ी होती जा रही है तहसील सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव नगला वरी कल्लूपुरा महाराजपुर गोपालपुर सिचावली नवापुर नगला बिहारी नगला उदैया ब्राह्मण बरसामई नगला मानधाती और सिहोरी इन गावों मे अरिद्र नदी का पानी खेतों तक पहुंच गया है आलम यह है कि नगला बिहारी में तो यह पानी आबादी में भी प्रवेश कर गया है इस कारण मकान के सहारे पानी भर गया है ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही पानी की निकासी नहीं की गई तो पानी मकान में घुस जाएगा और घरेलू सामान को नुकसान होना भी शुरू हो जाएगा फिलहाल पानी इन गांव में धान व बाजार की फसलों में घुस चुका है फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है नगला बिहारी से नगलावरी जाने वाले मार्ग पर भी पानी भर गया है वाहन स्वामी पानी में होकर वाहन लेकर जाने पर मजबूर हैं फसल हुई थी नष्ट दो वर्ष 2024 में भी इस नदी के कारण किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो तो उसे दौरान 3957 किसानो की फसल नष्ट हुई थी हालांकि 1.68 करोड रुपए का मुआवजा बांटा गया था लेकिन यह मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरे के समान रहा किसानों का आरोप था कि नुकसान के अनुसार मुआवजा नहीं मिल सका था इस बार भी फसल नष्ट होना शुरू हो गई हैIMG 20250907 154721 1 scaledIMG 20250907 133011 scaled IMG 20250907 132842 1 scaled

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!