उत्तर प्रदेशबस्ती

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने बस्ती सीएमओ कार्यालय में शिकायत पत्र देकर की कारवाई की मांग

बस्ती।। सावधान! जिले में खुलेआम घूम रहे आंख फोड़वा,कही आप भी ना हो जाए शिकार,रहिए जरा बचकर।‌ लालगंज बाजार में संचालित हैप्पी आई केयर सेंटर का संचालक श्याम जी खुद को नेत्र रोग विशेषज्ञ बताकर लोगों का कर रहा इलाज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने बस्ती सीएमओ कार्यालय में शिकायत पत्र देकर की कारवाई की मांग।

क्षेत्र में खुद को नेत्र रोग विशेषज्ञ बता गरीब मरीजों को गुमराह कर रहा फर्जी डॉक्टर श्याम जी। इसके विजिटिंग कार्ड में डिग्रियों की भरमार,नही हो पा रही असली-नकली पहचान। इसके अप्रशिक्षित व झोलाछाप असिस्टेंट भी खुद को आँख का डाक्टर बता कर रहे इलाज। HAPPY EYE CARE नाम से लालगंज बाजार में चल रहे सेंटर व डाक्टर की डिग्री को लेकर शिकायत से कइयों पर रहे उठ सवालिया निशान।

जिले में पहले भी कई मरीजों को अपना शिकार बना चुके आंख फोड़वा,जमकर चल रहा धंधा।

Back to top button
error: Content is protected !!