?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

विजयीपुर/फतेहपुर 11 सितम्बर। किशनपुर थाना क्षेत्र के इकौरा गांव में बारा वफात के दिन विशेष सम्प्रदाय के युवकों पर राष्ट्र विरोधी नारे लगाने का आरोप लगा है। हिंदू संगठनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की हैं। राष्ट्र विरोधी नारे लगाने का वीडियो भी वायरल हुआ। हिंदू संगठनों का आरोप है कि पिछले दिनों हुए मुस्लिम पर्व मे बारावफात के दिन इकौरा गांव में विशेष सम्प्रदाय के युवकों द्वारा राष्ट्र विरोधी नारे लगाए गए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। राष्ट्र विरोधी नारे लगाकर धार्मिक एवं राष्ट्रीय सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है। इस हरकत से लोगों में रोष व्याप्त है। लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को अखिल भारतीय सनातन संघ व विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की हैं। पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उक्त लोगों पर कार्यवाही न होने पर मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले का सीसीटीवी कैमरे का वीडियो भी वायरल हुआ है। मामला पुलिस के संज्ञान में है फिर भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस दौरान सुभासपा युवा राष्ट्रीय महासचिव आयुष्मान ठाकुर बजरंग दल हिंदुस्तान के विजयीपुर ब्लाक अध्यक्ष संतोष तिवारी, ब्लाक मंत्री रिषभशुक्ला, राहुल तिवारी व अखिल भारतीय सनातन संघ के राहुल हिंदू विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष के के मिश्रा, जिला संयोजक अरविंद सोनी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। वहीं मामले में विजयीपुर चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्यवाही की जाएगी। *फतेहपुर से पंकज कुमार की रिपोर्ट*

*फतेहपुर उत्तर प्रदेश* *राष्ट्र विरोधी नारे लगाने से हिंदू संगठन खफा, पुलिस से शिकायत*

û

Back to top button
error: Content is protected !!