?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

*मध्य प्रदेश में परेशान हैं अन्नदाता.

*अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे किसान

*मध्य प्रदेश में परेशान हैं अन्नदाता…*

 

*अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे किसान*

 

*ट्रैक्टर लेकर सैकड़ों किसान रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुंचे*

 

🎇वन्दे भारत लाइव टी वी न्यूज़ चैनल                           खण्डवा

 

फसल बीमा और खराब फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर संयुक्त कृषक संगठन के बैनर तले जिलेभर के किसान शुक्रवार को मंडी में एकत्रित हुए। यहां सभा के बाद 50 से अधिक ट्रैक्टर लेकर सैकड़ों किसान रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुंचे और यहां पर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी भी दी कि मांगें नहीं मानी गई तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे।

 

संयुक्त कृषक संगठन के बैनर तले शुक्रवार को किसानों ने फसल बीमा, फसल खराबी, खाद की चोरी सहित कई समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। दोपहर 2 बजे जिलेभर के किसान पंधाना पंधाना रोड स्थित सब्जी मंडी में एकत्रित हुए। यहां सभा में किसान पदाधिकारियों ने किसानों को संबोधित किया। इसके बाद दोपहर 3 बजे सैकड़ों किसान 50 से अधिक ट्रैक्टर के साथ मानसिंग मिल तिराहा, जलेबी चौक, नगर निगम, घंटाघर, बॉम्बे बाजार, केवलराम चौराहा, बस स्टैंड, ओवर ब्रिज, इंदिरा चौक होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के समय जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह मिन्हास, तहसील अध्यक्ष राहुल खोरे, मंत्री दीपेश चौधरी सहित कई पदाधिकारी व किसान उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!