?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विंढमगंज क्षेत्र में जियो और एयरटेल नेटवर्क ने किया जनता को परेशान, महीनों से बदहाल स्थिति

IMG 20250913 WA0031 1

विंढमगंज, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
विंढमगंज क्षेत्र की जनता बीते एक माह से मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या से जूझ रही है। क्षेत्र में मौजूद जियो और एयरटेल दोनों कंपनियों के टावर का नेटवर्क बेहद खराब स्थिति में चल रहा है। कॉलिंग से लेकर इंटरनेट सेवाओं तक, किसी भी सुविधा का सुचारू रूप से लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है।

लोगों का कहना है कि मोबाइल पर बात करते समय बार-बार कॉल कट जाती है और इंटरनेट स्पीड इतनी धीमी है कि जरूरी काम भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं। छात्रों, कारोबारियों और आम जनता को इस समस्या से खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि दोनों कंपनियां अपने-अपने विज्ञापनों और दावों में “सबसे तेज़ और मजबूत नेटवर्क” का भरोसा दिलाती हैं, लेकिन विंढमगंज क्षेत्र की हकीकत बिल्कुल उलट है। नेटवर्क तो दिखाई देता है, परंतु उसका संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि आखिर कब तक यह समस्या बनी रहेगी और कंपनियां इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रही हैं। फिलहाल, नेटवर्क सुधार को लेकर न तो किसी कंपनी की ओर से कोई ठोस पहल की गई है और न ही जनता को समाधान की कोई समय-सीमा बताई गई है।

नतीजा यह है कि विंढमगंज क्षेत्र की जनता रोजमर्रा के कामकाज में नेटवर्क बाधा के कारण परेशान है और जल्द समाधान की उम्मीद कर रही है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!