A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

रीठी बस स्टैंड में देवी प्रतिमा स्थापना के साथ होगी संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत

तैयारियां तेज, बनाया जा रहा भव्य पंडाल, आयोजन को सफल बनाने अपील 

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20250915 WA0009

शारदेय नवरात्र पर्व 22 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। शारदेय नवरात्र पर्व नजदीक आने के साथ ही दुर्गा पूजा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। पर्व को लेकर रीठी तहसील मुख्यालय में विशेष तैयारियां जारी है। जहां समितियों बैठकें आयोजित होने लगी हैं तो वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर मातारानी के आगमन तैयारी में लोग जुट गए हैं और पंडाल बनाए जा रहे हैं। रीठी के बस स्टैंड दुर्गोत्सव समिति द्वारा खास तैयारी की जा रही है। जानकारी देते हुए संस्कार मांझी ने बताया कि इस वर्ष शारदेय नवरात्र पर्व की बैठकी को देवी प्रतिमा स्थापना के साथ पंडाल में ही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत का आयोजन भी किया जा रहा है। यह आयोजन कथा वाचक पंडित उमेश दुबे जी के सानिध्य में चलेगा। श्रीमद देवी भागवत कथा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। बस स्टैंड परिसर में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। देखा गया कि रीठी क्षेत्र में अभी से ही मातारानी के आगमन के लिए लोग आतुर नजर आ रहे हैं। हर तरफ पर्व की विषेश तैयारियां की जा रही है। समितियों ने नवरात्रि के दौरान भक्ति, संस्कृति और एकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की योजना बनाई है। बस स्टैंड दुर्गोत्सव समिति के ब्रजेश रजक, सीताराम पटेल, सतेन्द्र सिंह राजपूत, कन्हैया रैकवार, रीतेश तिवारी, अमन मांझी, नंदू पटेल सहित अन्य जनों ने नगर में पहली बार होने जा रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा के भव्य आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!