A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

भ्रष्टाचार और पार्षदो की अनदेखी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664- नगर निगम सागर में व्याप्त भ्रष्टाचार, घोटालों, कमीशनखोरी और कांग्रेस पार्षदों की निरंतर अनदेखी के खिलाफ आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नगर निगम कार्यालय के सामने जंगी धरना-प्रदर्शन किया। महेश जाटव द्वारा जिला शहर कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद पहली बार किए गए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर अभूतपूर्व एकजुटता का प्रदर्शन भी किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि नगर निगम सागर पूरी तरह से भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। निगम प्रशासन भाजपा विधायक तथा नेताओं के इशारे पर कांग्रेस पार्षदों की आवाज को दबा रहा है और जनता की गाढ़ी कमाई को लूट में लगाया जा रहा है। अब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने नगर निगम आयुक्त व महापौर को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि ज्ञापन में उल्लेखित सभी 13 बिंदुओं पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेसजन चरणबद्ध आंदोलन करते हुए नगर निगम का घेराव करेंगे। भ्रष्टाचारियों और कमीशनखोरों को हर हाल में बेनकाब किया जाएगा।धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को पूर्व सांसद डा आनंद अहिरवार, पूर्व विधायक सुनील जैन, अमित रामजी दुबे पूर्व शहर अध्यक्ष जगदीश यादव, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, आरटीआई एक्टिविस्ट पंकज सिंघई, पार्षद शिवशंकर यादव, पार्षद अशोक चकिया, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, पार्षद ताहिर खान, पार्षद रिचा गौङ, निलोफर चमन अंसारी, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, पूर्व पार्षद तोताराम यादव, वसीम खान आदि ने संबोधित करते हुए ऐलान किया कि यह केवल पहला चरण है। यदि भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगी और कांग्रेस पार्षदों के साथ हो रहा अन्याय बंद नहीं हुआ, तो कांग्रेस सड़कों से लेकर सदन तक नगर निगम को जवाबदेह बनाने के लिए और भी उग्र आंदोलन करेगी। कांग्रेस नेताओं ने जोरदार नारेबाजी कर नगर निगम पर जमकर लगाए आरोप,धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन को घेरते हुए जमकर नारेबाजी की और भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जोरदार मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम पूरी तरह से भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, जहाँ जनता के टैक्स का पैसा विकास कार्यों में लगने की बजाय घोटालों और दलाली में डुबोया जा रहा है।
धरना प्रदर्शन की समापन में कांग्रेसजनों ने नगर निगम कार्यालय की गेट पर पहुंचकर महापौर तथा आयुक्त के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए 13 सूत्रीय मांग पत्र नगर निगम प्रशासन को सोपा। ज्ञापन का वाचन पार्षद सुरेखा राय तथा आभार प्रदर्शन आनंद हेला ने किया।जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव द्वारा नगर निगम प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्षदों और विपक्ष के नेता को निगम की बैठकों से वंचित कर उनके वार्डो में विकास कार्यों की अपेक्षा की जा रही है। जिसके चलते लोकतांत्रिक व्यवस्था का गला घोंटा जा रहा है। कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में जानबूझकर विकास कार्यों को रोका जा रहा है और योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
नगर निगम द्वारा निर्माण कार्यों में 30 से 40 प्रतिशत कमीशनखोरी कर घटिया क्वालिटी के निर्माण कार्य करने वाले भ्रष्ट ठेकेदारों को संरक्षण दिया जा रहा है। ज्ञापन में तालाब की दुर्दशा, पार्कों की अनदेखी और शहर में फैले अवैध होर्डिंग्स व अतिक्रमण पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं में खुलेआम भ्रष्टाचार कर पात्र गरीबों को मकान से वंचित करते हुए दलालों को लाभ दिया जा रहा है। आवारा पशुओं और अव्यवस्थित ट्रैफिक से जनता त्रस्त है लेकिन नगर निगम प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किए गए धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ आनंद अहिरवार, अमित राम जी दुबे, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, रमाकांत यादव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक लक्ष्मी नारायण सोनकिया शरद पुरोहित भैयन पटेल, हीरालाल चौधरी,भूपेंद्र खटीक अलीम भाई संजू बृजेंद्र नगरिया शैलेंद्र तोमर अवधेश तोमर निखिल चौकसे राजेश अहिरवार अजय अहिरवार तोताराम यादव धन सिंह अहिरवार लीलाधर श्री दास रैकवार संजय रैकवार टीकाराम दीवान मनोज सोनी शिव शंकर यादव पार्षद कुंजीलाल अनिल दक्ष सुनील ठाकुर बबलू ठाकुर निखिल जैन सचिन जैन अजय सिंह राजपूत कल्लू पटेल महेश अहिरवार यशपाल सिंह ठाकुर कुंदन जाट रवि जाटव सागर साहू पुरुषोत्तम शिल्पी मदनलाल सेन मदन राज सूर्यवंशी रवि सोनी आशीष ज्योतिषी, धर्मेंद्र चौधरी जय ठेकेदार बाबू मछंदर टीकाराम दीवान कमलेश ठाकुर एडवोकेट वीरेंद्र महावते, सुरेंद्र कुशवाहा धनसिंह अहिरवार प्रवीण पांडे पंकज सिंह जगदीश यादव इल्ले सरदार गणेश पटेल एडवोकेट कमलेश ठाकुर एडवोकेट कमलेश नायक एडवोकेट निलेश अहिरवार मनोज सोनवार संजय सोनबर महेश अहिरवार धर्मेंद्र चौधरी लोकेश जाटव मयंक ठाकुर धर्मेंद्र तोमर जितेंद्र चौधरी राहुल चौधरी सागर साहू चक्रेश रोहित, पवन जाटव रोहित जाटव, सीमा चौधरी कमल चौधरी राजेश श्रीवास अतीब भाईजान दामोदर कोरी अनिल पौराणिक राजेश कोरी दीपक दुबे उमर खान विष्णु यादव अर्जुन आदिवासी आदित्य सिंह राजपूत आयुष्मान सिंह राजपूत बाबू मछंदर कुंजी लड़ियां मानसिंह चौधरी नरेंद्र मिश्रा विजय छट्टानी सुरेंद्र कुशवाहा वीरेंद्र मारुति अजय अहिरवार दीनदयाल तिवारी गंगा विश्वकर्मा नीलू यादव सुरेंद्र राजपूत प्रवीण घोड़ी सचिन यादव केशव मिश्रा सतीश यादव सुनील यादव रोहित जाटव तनु रैकवार राज जाटव मोना यादव शैलेश रैकवार इदरीस भाई वीरू चौधरी भारत कोरी प्रीत यादव नवीन यादव अंशुल अज्जू चौहान राम संजय सोनवार दुलीचंद सकवार रजिया खानअशोक चौधरी शेखर ताम्रकार लाखू अहिरवार रईस खान जावेद खान नजीर राईन सतीश रैकवार यासीन मनोज सोनी सुलेखा राय पार्षद रिचा सिंह पार्षद शशि जाटव पार्षद रोशनी खान पार्षद नीलोफर खान पार्षद ताहिर खान पार्षद रजिया खान सुल्तान कुरेशी टीकाराम दीवान रूप सिंह दादा पीयूष अवस्थी अशोक चकिया पार्षद विनोद रैकवार सुरेश रैकवार रमेश रैकवार मयंक ठक्कर अकबर राईन मनोज पवार मनोज जाटव पंकज सिंघई गोपाल तिवारी कमलेश यादव देवेंद्र यादव लीला यादव वीरेंद्र यादव राजाराम विमल चौधरी अमित चौरसिया महेंद्र चौधरी लीलाधर सूर्यवंशी गणेश पटेल धन सिंह अहिरवार सुनील चौधरी प्रियंका तिवारी अरविंद मछंदर निखिल चौकसे नीतेश पटेल अजीम खान प्लेस में हमारा नाम है बृजेश यादव कमल ठाकुर गोपी लाल यादव जतिन चौकसे आशीष जोशी महेश अहिरवार अमित चौरसिया प्रमिला सेन ठाकुर रजनी ठाकुर रेखा सोनी रेखा अहिरवार गीता कुशवाहा किरण सोनी संध्या वाल्मीकि रुक्मणी रैकवार कल्पना अहिरवार नीलू रैकवार साजिद राइन मनोज सोनबार पवन पटेल निलेश अहिरवार मीनू मयंक ठक्कर जितेन्द्र चौधरी लोकेश जाटव कालू आदिवासी लटकू अध्यक्ष सुदामा राम किशन वाल्मीकि अर्पित अहिरवार लखन लोधी स्वयं अंसारी साजिद खान नासिर शुभ मोहम्मद सलीम लाइन भारत करी भागीरथ करी बलराम करी इमरान अंसारी अबरार अफसर जाहिर ठेकेदार सुरेश पंजवानी प्रेम नारायण विश्वकर्मा समीर खान वीरेंद्र राजी सुरेश रैकवार समेत कांग्रेस पार्षद दल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।1000144160

1000144158

1000144159

1000029058 4

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!