
उदयपुर में आयोजित हुआ नेशनल ट्राईबल फूड फेस्टिवल- मंत्री बाबूलाल खराड़ी हुए सम्मिलित
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
उदयपुर ब्यूरो चीफ/लिम्बाराम उटेर

आज उदयपुर में आयोजित जनजातीय गौरव वर्ष 2025 की श्रृंखला में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRI) राजस्थान, उदयपुर द्वारा आयोजित नेशनल ट्राईबल फूड फेस्टिवल में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी सम्मिलित हुए और पारंपरिक ट्राईबल व्यंजनों का स्वाद भी लिया।
इस अवसर पर खराड़ी ने कहा की ट्राईबल व्यंजन हमारी परंपरा और प्रकृति से गहरे जुड़ाव का प्रतीक हैं, स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी हैं।








