A2Z सभी खबर सभी जिले की

परिवहन विभाग द्वारा एक स्कूल वाहन का पंजीयन निरस्त एवं चालक का लाइसेंस भी निलंबित,व्हीकल एक्ट के उल्लंघन पर की गई कार्यवाही

8a0ae62577580a1b829f6b356bfb7924

नीमच-जिला कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग की टीम ने शुक्रवार को सिंगोली में एक निजी विद्यालय के पास एक विद्यालय के वाहन की जाँच की।प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय वाहन (स्कूल बस) द्वारा पुल मरम्मत कार्य हेतु लगाए गए अवरोधक को पार कर बच्चों को ले जाया जा रहा था, जो सुरक्षा मानकों के विपरित है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर जिला परिवहन अधिकारी नीमच द्वारा निजी विद्यालय के स्कूल वाहन का पंजीयन निरस्त कर , चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया है।आरटीओ ने विद्यालय प्रबंधन को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। संबंधित वाहन को तत्काल जब्त कर थाना सिंगोली की अभिरक्षा में रखा गया है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को भी आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। यह जानकारी आरटीओ नंदलाल गामड़ ने दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!