A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादधार्मिकनई दिल्लीबोकारोमनोरंजनमौसममौसम और स्वास्थ्यराजनीति और प्रशासनरामगढ़सबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसरायकेलास्थानीय समाचार

श्री बंशीधर नगर थाना में शांति समिति की बैठक, दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण मनाने पर सहमति

श्री बंशीधर नगर थाना में शनिवार को हुई शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर थाना में शनिवार को हुई शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों एवं पूजा समिति के लोगों ने बारी-बारी से जानकारी दी एवं अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष साझा किया। पूजा समिति के लोगों को प्रशासन ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। बैठक में बोलते हुये एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने कहा कि दुर्गा पूजा न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह समाज में एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है।

IMG 20250920 164927

उन्होंने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा के अवसर पर किसी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने वाली कमेटी अश्लीलता पर विशेष ध्यान रखें अन्यथा प्रशासन द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। एसडीओ ने कहा कि पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर विशेष नजर रहेगी। लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है, अफवाह फैलाने वाले की सूचना प्रशासन को तत्काल दें ताकि दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके।

IMG 20250920 164055

उन्होंने कहा कि शरारती एवं उपद्रवि तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा को देखते हुये पुलिस की गश्ती बढ़ाई जायेगी और अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूजा समिति अपने-अपने पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा एवं एम्बुलेंस, अग्निशमन, पुलिस प्रशासन, थाना प्रभारी का मोबाईल नंबर अवश्य लगाएं। जिससे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पूजा पंडाल में हो सकेगा।

Videoshot 20250921 124200साथ ही मूर्ति विसर्जन के दिन वीडियोग्राफी कराना अनिवार्य है। किसी प्रकार के अप्रियघटना होने पर कमेटी के ऊपर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। संचालन अमरनाथ पांडेय ने किया। बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, बीडीओ रौशन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, नपं उपाध्यक्ष लता देवी, शैलेश चौबे, लक्ष्मण राम,अशोक सेठ सहित अन्य लोग शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!