हर जरूरतमंद को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : सीएम योगी जनता दर्शन में 250 लोगों की समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री ने, निस्तारण के लिए अफसरों को दिए निर्देश*
हर जरूरतमंद को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : सीएम योगी
जनता दर्शन में 250 लोगों की समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री ने, निस्तारण के लिए अफसरों को दिए निर्देश*
जनकल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता दें अधिकारी : मुख्यमंत्री
गोरखपुर।
रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
गोरखपुर, 22 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा पर शक्ति की उपासना से पहले जनसेवा की। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं और प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक सीएम योगी खुद पहुंचे और एक एक करके सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही। इस दौरान एक महिला ने राशन कार्ड न होने की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनकी समस्या को संवेदनशीलता से देखें। राशन कार्ड की व्यवस्था के साथ पात्रता के अनुसार पेंशन योजना का भी लाभ दिलाएं।
जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गरीबों की जमीन पर कब्जा न होने देने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही कहा कि राजस्व व पुलिस से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो। सीएम योगी ने कहा कि अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी इलाज नहीं रुकने पाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। शासन से इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
ग्राम अटरा हत्या काण्ड में फरार मुख्य आरोपी को नागोद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
13/02/2026
👉🏻 रीवा कमिश्नर बीएस जामोद ने शिक्षा तथा ट्रायबल विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक निर्देश… 👉🏻 नये सत्र में हर शाला जाने योग बच्चे का शाला में प्रवेश करायें. 👉🏻 छात्रावासों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार करें.
13/02/2026
दुर्गाकुड क्षेत्र में चला जबर्दस्त वाहन चेकिंग अभियान, मची खलबली
12/02/2026
पुलिस ने ड्रोन से ढूंढ निकाला अफीम की अवैध खेती कपास सरसों कि आड में अफीम के पोंधे
12/02/2026
मेयर प्रतियासी माननीय श्री चंद्र शेखर अग्रवाल जी का अंगारपथरा में सम्मानित
12/02/2026
टी20(पुरुष), क्रिकेट विश्व कप भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया
12/02/2026
भेलाटांड़ , नीमताला और भेलाटांड़ कॉलोनी में किए गए डोर-टू-डोर अभियान
12/02/2026
*युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार बसना विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है
12/02/2026
महादेव मेले को लेकर जुन्नारदेव थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर हुआ मंथन, हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर
12/02/2026
लखनऊ गोलागंज में एक कार चालक ने एक महिला पर कार चढ़ा दी।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!