A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमंडलामध्यप्रदेश

मंडला में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अग्रसेन जयंती

मण्डला। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाराजा श्री अग्रसेन की जयंती नगर में बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। दस दिवसीय कार्यक्रम 12 सितम्बर से प्रारंभ हुआ, जिसका शुभारंभ विभिन्न प्रकार के स्टॉलों एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ किया गया।

IMG 20250924 WA0007वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐 

मंडला MP हेमंत नायक महाराजपु

मण्डला। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाराजा श्री अग्रसेन की जयंती नगर में बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। दस दिवसीय कार्यक्रम 12 सितम्बर से प्रारंभ हुआ, जिसका शुभारंभ विभिन्न प्रकार के स्टॉलों एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बच्चों और युवाओं के लिए खेलकूद के स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आनंद उठाया।

अग्रवाल समाज के सक्रिय सदस्य भोलू अग्रवाल ने जानकारी दी कि इन दस दिनों में समाज के सभी वर्गों—बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठजनों—के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों की चित्रकला, नृत्य और गायन जैसी प्रतियोगिताओं ने उत्सव में आकर्षण जोड़ा। वहीं महिलाओं के लिए गरबा नृत्य का आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम की रौनक और बढ़ा दी।

समाज की एकता और समरसता को सुदृढ़ करने हेतु सामाजिक भोज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में विजेताओं को समाज के वरिष्ठजनों द्वारा सम्मानित किया गया।

अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रातःकाल भव्य *अग्र वाहन रैली* निकाली गई, जो नवीन प्रेस से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री अग्रसेन चौक पर पहुंची। रैली में समाज के युवा, महिलाएं एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और महाराजा अग्रसेन के जीवन मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

शाम 5 बजे महाराजा श्री अग्रसेन की भव्य *शोभायात्रा* का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सजीव झांकियां, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और पुष्पवर्षा के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। इसके पश्चात श्री अग्रसेन चौक पर समाज के सभी बंधुओं ने सामूहिक रूप से महाराज जी की *महाआरती* की।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ। इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में अग्रवाल पंचायत, अग्रवाल नवयुवक मंडल, अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रज मंडल का विशेष सहयोग रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!