

डीडवाना-कुचामन
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी बुधवार को डीडवाना पहुंचे। उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्थित बाजार में व्यापारियों और आमजन से संवाद किया और “नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी” की जानकारी दी। श्री चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी दरें घटाकर आमजन को बड़ा राहत दी है। डेली यूज प्रोडक्ट्स पर भी टैक्स दरें कम हुई हैं, जिससे महंगाई घटेगी और उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी की दरों में कमी कर के प्रत्येक वर्ग को दीवाली का उपहार दिया है, उन्होंने कहा कि टैक्स स्लैब में कमी होने से आमजन की क्रय शक्ति बढ़ेगी व देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।















