A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीमनोरंजनमौसममौसम और स्वास्थ्यलाइफस्टाइलसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

सगमा प्रखंड के पूजा पंडालों में आरती के दौरान श्रद्धालुओं की उमड़ रही है भीड़

सगमा:शारदीय नवरात्र के अवसर पर सगमा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा सगमा:शारदीय नवरात्र के अवसर पर सगमा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। क्षेत्र के सगमा, कटकर कला, गदकवा, शारदा, पुतुर, सोनडीहा, बीरबल, मकरी, घघरी, झुनका, दुसैया सहित कई जगहों पर दुर्गा माता की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मां दुर्गा के दर्शन और आरती में शामिल होने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।IMG 20250925 WA0040पंडालों में देवी भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु माता दुर्गा की आरती और पूजन में पूरे मनोयोग से भाग ले रहे हैं। वहीं, पूजा समितियों की ओर से पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जगह-जगह रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से पंडालों की भव्यता देखते ही बन रही है.।
रात्रि में आरती और भजन-कीर्तन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हो रहे हैं। श्रद्धालु माता रानी के दरबार में प्रसाद चढ़ाकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से भी लोग बड़ी संख्या में पंडालों में पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों के साथ स्थानीय प्रशासन की ओर से भी निगरानी रखी जा रही है।पूरा प्रखंड क्षेत्र देवी भक्ति में सराबोर है और नवरात्र का पर्व लोगों के लिए आस्था और उत्साह का विशेष अवसर बन गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!