A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

सहारनपुर से बड़ी खबर: विकास प्राधिकरण के भ्रष्टाचार पर उठे सवाल, घंटाघर के पास अवैध निर्माण ने खोली पोल

सहारनपुर, 28 सितम्बर 2025। सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

WhatsApp Image 2025 09 28 at 11.00.35 PM1 WhatsApp Image 2025 09 28 at 11.00.35 PM WhatsApp Image 2025 09 28 at 11.00.34 PM

सहारनपुर से बड़ी खबर: विकास प्राधिकरण के भ्रष्टाचार पर उठे सवाल, घंटाघर के पास अवैध निर्माण ने खोली पोल

सहारनपुर, 28 सितम्बर 2025। सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। हाल ही में विकास प्राधिकरण के जेई और मेट को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई ने विकास प्राधिकरण के भीतर फैले भ्रष्टाचार को उजागर किया था, लेकिन अब एक और मामला सामने आया है, जो प्राधिकरण की कार्यशैली और ईमानदारी पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाता है।

ताज़ा जानकारी के मुताबिक, शहर के व्यस्ततम क्षेत्र घंटाघर के निकट सोफिया मार्केट में, रौनक साड़ी वाले की दुकान के बराबर एक अवैध निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है। सूत्रों का दावा है कि यह निर्माण कार्य एक अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह सब विकास प्राधिकरण की जानकारी में होते हुए भी अनदेखा किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास प्राधिकरण के कुछ भ्रष्ट अधिकारी इस अवैध निर्माण को नजरअंदाज कर रहे हैं और संभवतः इस परियोजना को संरक्षण भी प्रदान कर रहे हैं। शहर के बीचोंबीच हो रहा यह निर्माण न केवल नियमानुसार स्वीकृत मानचित्र (मैप) और नियमों की धज्जियां उड़ाता है, बल्कि शहरी विकास और सुरक्षा मानकों के साथ भी खिलवाड़ है।

गौरतलब है कि हाल ही में एंटी करप्शन विभाग की कार्रवाई के बाद उम्मीद की जा रही थी कि विकास प्राधिकरण अपने कामकाज में पारदर्शिता लाएगा और भ्रष्टाचार पर सख्त नकेल डालेगा, मगर यह नया मामला दर्शाता है कि विभाग के भीतर अब भी गड़बड़ियां जारी हैं। नागरिकों और व्यापारी वर्ग ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध निर्माण की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि शहर में कानून और व्यवस्था की गरिमा बनी रहे।

यह मामला सहारनपुर में शहरी विकास से जुड़े भ्रष्टाचार के उन गहरे तारों की ओर इशारा करता है, जिन्हें खत्म करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सख्त कदम उठाना आवश्यक है।

रिपोर्ट एलिक सिंह संपादक
समृद्ध भारत समाचार पत्र वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!