A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेहरियाणा

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियो व कर्मचारियो को मीटिंग लेकर दिए उचित दिशा निर्देश

IMG 20250929 WA0315

जिला पुलिस लाइन डबवाली में जनरल परेड का आयोजन
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियो व कर्मचारियो को मीटिंग लेकर दिए उचित दिशा निर्देश

रिपोर्टर इन्द्र जीत

लोकेशन कालावाली

IMG 20250929 WA0313
*सेवा पखवाड़ा में पर्यावरण संरक्षण संदेश को प्रसारित करते हुए एसपी और डीएसपी ने किया पौधारोपण*
डबवाली 29 सितम्बर । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को जिला पुलिस लाइन डबवाली में डीएसपी कालांवाली संदीप धनखड़ के नेतृत्व में जनरल परेड का आयोजन किया गया । जिसमें पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर आईपीएस ने परेड का निरीक्षण किया । पुलिस अधीक्षक ने परेड का बारीकी से निरीक्षण किया । निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड करवाई और दौड़ करवाई ।
परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मीटिंग की । मीटिंग में उपस्थित पुलिस कर्मियों को कहा कि पुलिस कर्मचारियों की फिटनेस बहुत जरूरी है । पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अगर मानसिक व शारीरिक तौर पर फिट रहेंगे तो अच्छा काम कर सकेंगे । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि पुलिस विभाग से संबंधित सभी रजिस्टर व रिकार्ड पूरी तरह कंप्यूटरीकृत व अपडेट रखें ताकि उच्च अधिकारियों द्वारा मांगे गए जवाब निर्धारित समय पर भेजे जा सके । पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि पीएम विंडो, सीएम विंडो व हरसमय पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निश्चित समय अवधि में निपटारा कर पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाएं । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियाद लेकर आने वाले लोगों से प्रबंधक थाना व चौकी इंचार्ज स्वयं बात करें व मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनकी शिकायतों को धैर्य से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें । उन्होंने कहा कि अगर पीड़ित व्यक्ति की धैर्यता से सुनवाई कर उसे शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा तो निश्चित तौर पर समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा तथा समाज में पुलिस की एक बेहतर छवि नजर आएगी । पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि आधुनिक टेक्नोलॉजी के इस युग में अपने आप को पूरी तरह प्रशिक्षित एवं सक्षम रखें और उच्च अधिकारियों के निर्देशों की पालना करते हुए मांगे गए जवाब को निश्चित समय अवधि में भेजना सुनिश्चित करें ।
मीटिंग में उपस्थित पुलिस कर्मियों को पुलिस की कार्य प्रणाली, रहन- सहन, जनता के प्रति मधुर व्यवहार और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने थाना के पेंडिंग केसों व केस प्रॉपर्टी का शीघ्र से शीघ्र निपटारा करवाएं । पुराने व्हीकल जो थानों में खड़े हैं उनको डिस्पोज करवाने हेतु दिशा निर्देश दिए । पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण प्रहरी योजना के तहत अपने अपने रजिस्टर को दुरुस्त रखें । इनको लगातार अपडेट करें । उन्होंने कहा कि इस को अपडेट करने से अपराध पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी और अपराधियों पर निगरानी रखी जा सकेगी ।
इस अवसर पर उन्होने उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ के साथ पुलिस लाइन डबवाली परिसर में पौधारोपण किया । सेवा पखवाड़ा के तहत डबवाली पुलिस की टीमें सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, यातायात, पौधारोपण, स्वच्छता, नशा व साइबर के बारे में जन-जन तक अपना संदेश पहुंचाने का कार्य कर रही हैं । उन्होंने पुलिस कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और डबवाली क्षेत्र को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाने में पूरी लगन और मेहनत से कार्य करने के निर्देश दिए ।

Back to top button
error: Content is protected !!