

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत के निर्देशों के तहत मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के शिविर का आयोजन मंगलवार को ग्राम छापरी खुर्द में किया गया।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी लालाराम काँवलिया ने बताया कि मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना को लेकर शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एसआईपीएफ टीम द्वारा श्रमिकों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों के मौके पर रजिस्ट्रेशन भी किए गए। उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर को ग्राम पंचायत बालिया में शिविर आयोजित किया जायेगा।
इस दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश भाटी, वरिष्ठ सहायक प्रकाश पाराशर, अरशद खान, भंवरू खा (सरपंच) नवाब खा (पूर्व सरपंच) हनीफ खा, इब्राहिम खा, हनीफ खा (बोदू खा), सतार खा, इशाक खा,आदि ग्रामीण मौजूद रहे।





