A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनराजस्थान

जिले में आयोजित होंगे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर

डीडवाना-कुचामन मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार सेवा पर्व पखवाड़ा के अर्न्तगत जिले में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

 

उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 2 अक्टूबर को डीडवाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बरांगणा व चौलुखां में,मौलासर की भोपजी का बास व खोजास में, लाडनूं की बाकलिया व दूजार में,कुचामन की खोरण्डी व टोडास में,परबतसर की हरनावा पट्टी व बडु में,नावां की श्यामगढ़ व शिम्भूपुरा में तथा मकराना की धानणवां व इंदौखा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे।

 

इसी प्रकार से जिले के शहरी निकायों में 3 अक्टूबर को नगर पालिका बोरावड के वार्ड 16 के लिए, नगर परिषद डीडवाना के 19 व 20 के लिए, नगर परिषद कुचामन के 24 व 25 के लिए, नगर पालिका लाडनूं के 23 व 24 के लिए तथा नगर पालिका नावां व परबतसर के वार्ड 13 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित होंगे।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!