A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजनीति और प्रशासनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिस्थानीय समाचार

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिले के शतायु मतदाताओं को किया सम्मानित

अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 100 वर्ष या इससे अधिक आयु (शतायु) के मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की ओर से बुधवार को सम्मानित किया गया

IMG 20251003 WA0068 IMG 20251003 WA0070 IMG 20251003 WA0071 IMG 20251003 WA0069IMG 20251003 WA0065 3

डीडवाना-कुचामन जिले में  अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर 2025 के अवसर पर जिले के शतायु (100 वर्ष व अधिक आयु) मतदाताओं का सम्मान किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ महेंद्र खड़गावत ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान श्री नवीन महाजन केे निर्देशानुसार अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 100 वर्ष या इससे अधिक आयु (शतायु) के मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की ओर से बुधवार को सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ मतदाताओं को देश की निर्वाचन प्रक्रिया में उनके निरंतर योगदान के जरिए भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में भागीदारी निभाने के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लाडनूं, मकराना,नावां, खाटू खुर्द, कुचामन सहित डीडवाना एवं जिले के सभी क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर गठित सम्मान समिति जिसमें स्थानीय शिक्षक, ग्राम पटवारी, सुपरवाइजर, बीएलओ, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हैं द्वारा शतायु मतदाताओं को उनके घर जाकर

मतदाताओं को माला पहनाकर तथा राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयपुर की ओर से प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!