

डीडवाना-कुचामन, जिले में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत द्वारा वृद्धजनों को सम्मानित किया गया।
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि समाज कल्याण सप्ताह के प्रथम दिन जिला कलक्टर डॉ खड़गावत द्वारा जिले में वृद्धजन कल्याण, सामाजिक, सांस्कृतिक कला, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे वृद्धजनों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि इसी अवसर पर राजस्थान पर्यावरण एवं शोध संस्थान द्वारा संचालित जिला स्तरीय स्वंयसिद्धा आश्रम, डीडवाना-कुचामन का शुभारंभ भी किया गया इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी डीडवाना विकास मोहन भाटी, संस्था सचिव मंजू शर्मा, प्रकाश चन्द एवं विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।
















