

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शुक्रवार को नगर परिषद मकराना में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलक्टर ने शिविर में आमजन को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर डॉ खड़गावत शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की विभगवार प्रगति की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक आमजन को लाभांवित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने शिविर में लाभार्थियों को आवासीय भूमि के पट्टे, निर्माण स्वीकृति, पीएम आवास योजना की स्वीकृति सहित विभिन्न प्रमाण पत्र वितरित किये।
इस दौरान विधायक श्री जाकिर हुसैन गैसावत, अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर डीडवाना मोहनलाल खटनावलिया, उपखंड अधिकारी अंशुल बेनीवाल सहित सभी विभागों के अधिकारी,कार्मिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।






