

डीडवाना-कुचामन/ परबतसर/ जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खडगावत शुक्रवार को परबतसर क्षेत्र के दौरे पर रहे, इस दौरान उन्होंने ग्राम गुलर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में सहयोग करने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने गूलर में पीएससी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की और ग्रामीणों को सभी आवश्यक सुविधाओं को शीघ्र उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर डीडवाना मोहनलाल खटनावलिया, उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।







