

++++++ नागपुर, शनिवार 04 अक्टूबर 2025 ++++++
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज शनिवार 04 अक्टूबर 2025 से नया चेक क्लियरेंस सिस्टम को लागू कर दिया है। नया चेक क्लियरेंस के अनुसार अब चेक का पैसा कुछ ही घंटों में बैंक प्रोसेस पूरा होकर बैंक खाते में आ जायेगा। मालूम हो कि इसके पहले चेक क्लियर होने में दो दिन का समय लगता था। अब नया सिस्टम “कन्टीन्युस क्लियरिंग एंड सेटलमेंट” है। इसके तहत बैंक चेक को स्कैन करेंगे, प्रोजेक्ट करेंगे और कुछ ही समय में चेक को पास भी कर दिया जायेगा। यह पूरा काम बैंक के कार्यविधि समय में ही होगा। जानकारी अनुसार बैंक ने एक दिन पूर्व ही इसका ट्रायल भी शुरू कर दिया। बैंकों ने अपने खाताधारकों से कहा कि अपने खाते में पर्याप्त राशि रखें जिससे कि चेक बाउंस न हो पाए। इसके साथ ही चेक में पूरी जानकारी भी सही सही भरना चाहिए जिससे कि बैंक के प्रोसेस मे देरी न हो और चेक रिजेक्ट न हो पाए। बैंकों ने अपने खाताधारकों से कहा कि सिक्युरिटी बढ़ाने के उद्देश्य से पॉजिटिव पे सिस्टम यूज करें। इसके अंतर्गत पचास हजार रुपए से अधिक के चेक जमा करने से पूर्व कुछ आवश्यक जानकारी भी बैंक को देनी होगी। जैसे की अपना खाता नंबर, चेक का नंबर, चेक
जमा करने की तारीख, कुल राशि, चेक जिसके नाम से दे रहे हैं उसका नाम बैंक को चौबीस घंटे पहले बताना होगा। चेक मिलने के बाद बैंक इसकी पूरी जानकारी को चेक करेगा यदि सबकुछ सही हुआ तो चेक क्लियर हो जायेगा, चेक मे कुछ गलत हुआ तो फिर रिजेक्ट भी हो सकता है। ऐसी परिस्थिति मे चेक दुबारा जमा करना होगा। ज्यादातर मामलों चेक का पैसा उसी दिन मिल जायेगा जिस दिन जमा हुआ होगा। यह बदलाव ट्रंकेशन सिस्टम को तेज करने के लिए किया जा रहा है। ट्रंकेशन सिस्टम वह है जिसमें कि चेक की फिजिकल कॉपी इधर उधर भेजने की जरूरत नही पड़ती है। चेक को स्कैन करके उसकी डिजिटल इमेज बनाई जाती है वो इमेज बैंक से दूसरे बैंक तक जाती है। इससे चेक को फिजिकली रूप से ट्रांसफर करने की जरुरत नही पड़ती। लेकिन ड्राप बॉक्स या फिर ऑटोमोटिक टेलर मशीनों में जमा करने पर इसे क्लियर होने में साधारणत: दो कार्यदिवस लगते हैं। यदि कोई सुबह दस बजे से शाम चार बजे के बीच चेक बैंक में जमा करते है तो उसे तुरंत स्कैन करके क्लियरिंग के लिए भेज दिया जायेगा। सुबह ग्यारह बजे से हर घंटे बैंकों के बीच सेटलमेंट होगा। जिस भी बैंक को पैसे देने हैं उसे शाम सात बजे तक कन्फर्म भी करना होगा। यदि वो जवाब नही देता है तो चेक अपने आप ही अप्रूव जायेगा। पूरे भारत मे इसके लिए एक जैसा सिस्टम होगा। 04 अक्टूबर 2025 से 02 जनवरी 2026 तक बैंकों को शाम सात बजे तक चेक कन्फर्म करना होगा। 03 जनवरी 2026 से बैंकों को केवल तीन घंटे में ही जवाब देना होगा। रिजर्व बैंक द्वारा यह कदम बैकिंग प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।











