A2Z सभी खबर सभी जिले की

चोर समझकर युवक की पीटकर हत्या करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार

चोर समझकर युवक की पीटकर हत्या करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली

रायबरेली ,थाना ऊंचाहार क्षेत्रांतर्गत ईश्वरदासपुर हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक से करीब 20 फीट की दूरी पर एक अज्ञात शव मिला। जिसकी शिनाख्त हरिओम पुत्र गंगादीन (उम्र करीब 38 वर्ष) निवासी तरावती का पुरवा कोतवाली फतेहपुर जनपद फतेहपुर के रुप में हुयी। पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया तथा प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मृतक के पिता से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऊंचाहार पर मु0अ0सं0 पंजीकृत किया गया। जांच के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आये कि मृतक के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा चोर समझकर मारपीट की गयी है जिससे हरिओम की मृत्यु हो गयी।

इसी क्रम में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना ऊंचाहार पर पंजीकृत प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. वैभव सिंह पुत्र वीरेन्द्र बहादुर सिंह 2. विपिन मौर्या उर्फ अनुज मौर्या पुत्र रामफल मौर्या 3. विजय कुमार

पुत्र बैजनाथ 4. सहदेव पुत्र बैजूलाल पासी 5. सुरेश कुमार पुत्र रामसेवक मौर्या समस्त निवासीगण ग्राम डाण्डेपुर जमुनापुर थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के गुलरहिआ तिराहा से गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.

Back to top button
error: Content is protected !!