A2Z सभी खबर सभी जिले की

मिशन शक्ति 5.0 के तहत “ड्राइविंग माई ड्रीम” कार्यक्रम शुरू — महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का मौका

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट गाजीपुर

गाजीपुर। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से “ड्राइविंग माई ड्रीम” कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बिलइचिया में हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन परिवहन विभाग के पीटीओ लव कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस पहल का मकसद महिलाओं को न सिर्फ वाहन चलाने की शिक्षा देना है बल्कि उन्हें यातायात नियमों की जानकारी देकर आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना भी है।इस कार्यक्रम के तहत 3 से 11 अक्टूबर तक महिलाओं के लिए मुफ्त ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक महिलाओं को अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पहले ही दिन 24 महिलाओं ने पंजीकरण कराया और लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। महिलाओं के लिए हेवी व्हीकल ड्राइविंग प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क रखा गया है, जबकि लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) प्रशिक्षण पर 25 प्रतिशत की छूट 11 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 149 और चैटबॉट नंबर 8005441222 पर प्राप्त की जा सकती है। इस मौके पर संभागीय निरीक्षक आलोक यादव, तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग सेंटर के संचालक अरविंद सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

जिलेभर में चला महिला जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति फेज-05 के तहत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा भी महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। ये कार्यक्रम देवकली के पंचायत भवन गोला, जमानियां के शाहपुर, रेवतीपुर, कासिमाबाद के जुहा स्कूल मुबाकरपुर, सादात के चिलबिलियां, मुहम्मदाबाद के शहबाजकुली, बिरनो और वयेपुर देवकली में संपन्न हुए। अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए और किसी भी आपात स्थिति में नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करना चाहिए

☎️ 112 – पुलिस हेल्पलाइन

☎️ 1090 – महिला पावर लाइन

☎️ 1930 – साइबर हेल्पलाइन

☎️ 181 – महिला हेल्पलाइन

☎️ 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

☎️ 1098 – चाइल्ड लाइन

कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित किया गया।

🎤 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज, संवाददाता – गाजीपुर

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!