

++++++ छत्तीसगढ, सोमवार 06 अक्टूबर 2025 ++++
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश भाजपा के कार्यालय(कुशाभाऊ ठाकरे)परिसर मे सहयोग केंद्र” जनदर्शन का कार्यक्रम एक बार फिर से शुरू किया जा रहा है। जानकारी अनुसार आज 06 अक्टूबर से जनदर्शन कार्यक्रम सप्ताह में पांच दिन खुलेगा। जानकारी के अनुसार इसके प्रथम दिन शुरुआत में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा जी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे। इसके लिए आम जनता और कार्यकर्ताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया दोपहर दो बजे तक चलेगी।
मालूमो कि जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत गत वर्ष राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी के निर्देशन पर हूआ था। जनदर्शन कार्यक्रम का मूल उद्देश्य आमजनता कार्यकर्ताओं की परेशानियों समस्याओं को सुनना और उसका सामाधान करना था। केंद्र पर मंत्रीगण नियमित रूप से बैठते भी थे और मौके पर ही समस्याओं का निराकरण भी होता रहा । बाद में भजपा के सदस्यता अभियान, नगरीय निकाय चुनाव, संगठनात्मक चुनाव, आदि की व्यस्तता के कारण सितंबर 2024 में इस कार्यक्रम को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया था। अब इस एक बार फिर शुरू किया जा रहा है। भाजपा पार्टी का कथन है कि सहयोग केंद्र” शुरू किये जाने से पार्टी और आमजनता के बीच सीधा संवाद माध्यम भी बनेगा। इससे आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे मंत्रीगणों के सामने रख पायेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखने का अवसर प्राप्त होगा।











