A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्र

काशी विद्वत परिषद राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने फैसला लिया कि दिपावली 20 अक्टूबर को मनाई जायेगी

20 अक्टूबर को शाम सात बजे लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त

20251006 200828 ++++++++ नागपुर, सोमवार 06 अक्टूबर 2025 +++++
चैनल के सभी दर्शकों को “शरद पूर्णिमा, एवं दिपावली की हार्दिक शुभकामनाऐं
========================
पंचांग भेद के अनुसार 2025 दिपावली का पर्व किस दिन मनाया जायेगा, इसको लेकर लोंगों में मतभेद हो रहा है। कुछ पंचांगों में इस वर्ष 2025 में दिपावली 20 अक्टूबर तो कुछ पंचांगों में 21′ अक्टूबर दिपावली का उल्लेख है। इसी भ्रम कि स्थिति को दूर करने के लिए हमारे काशी विद्वत परिषद के धर्मशास्त्र एवं ज्योतिष प्रकोष्ठ की आज सोमवार को बैठक हुई। जिसमे काशी विद्वत परिषद ने धर्मशास्त्र और ज्योतिष गणना के आधार पर यह निर्णय लिया कि इस वर्ष 2025 में दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जायेगा।
20251006 201238 काशी विद्वत परिषद ने यह कहा कि 20 अक्टूबर को पूर्ण प्रदोषकाल व्यापिनी तिथि प्राप्त हो रह है जो कि देवी लक्ष्मी जी पूजन के लिए जरूरी भी है। काशी विद्वत परिषद ने धर्मशास्त्र और ज्योतिषीय गणितीय मानों के आधार पर यह निर्णय लिया कि दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जायेगी। 20 अक्टूबर को ही पूर्ण प्रदोषकाल व्यापिनी तिथि भी प्राप्त हो रही है जो कि लक्ष्मी पूजन के लिए आवश्यक होता है। 21 अक्टूबर को तीन प्रहर से अधिक अमावस्या तिथि और वृद्धि गामिनी प्रतिपदा तिथि के होने से उस दिन नरक चतुर्दशी व्रत का पारण काल नहीं मिल रहा है, इसलिए यह तिथि उचित नही लग रहा है। जानकारी के अनुसार दीपावली के इस निर्णय के लिए काशी विद्वत परिषद के धर्मशास्त्र एवं ज्योतिष प्रकोष्ठ की बैठक 04 अक्टूबर 2025 को हुई थी, इस बैठक को अध्यक्षता प्रो• रामचंद्र पाण्डेय जी ने की थी। प्रो• रामचंद्र पाण्डेय जी ने कहा कि भारतीय व्रत पर्वों का निर्धारण ज्योतिष गणितीय और धर्मशास्त्र दोनों ही आधार पर किया जाता है परन्तु कई बार मतभेद होने से भ्रम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसी प्रकार से वर्ष 2024 में भी दीपावली पर्व को लेकर भ्रम हुआ था जिसका सामाधान भी काशी विद्वत परिषद ने ही किया था। काशी विद्वत परिषद ने विभिन्न पंचांगों एवं धर्मशास्त्रीय ग्रंथों का अवलोकन कर यह निष्कर्ष निकाला है कि 20 अक्टूबर 2025 को दीपावली का यह पावन पर्व मनाना शास्त्र सम्मत भी है। काशी विद्वत परिषद ने सभी सनातन प्रेमी धर्मावलंबियों से यह आग्रह भी किया है कि वे शास्त्र वचनों के अनुसार इसका पालन करते हुए 20 अक्टूबर 2025 को ही दीपावली मनाएं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!