
हाथरस।
पुरदिलनगर पुलिस चौकी में शांती सदभाव बनाये रखने के लिये चौकी प्रभारी अरविन्दसिंह द्वारा व्यापारियों व गणमान्य लौगों के साथ बैठक कर सभी लोगों से दीपावली सहित अन्य पर्व आपस में मिल जुल कर व प्रेम और सौहार्द के साथ मनाये जाने का आग्रह किया। साथ ही यह भी कहा कि शान्ती व्यवस्था के साथ खिलवाड करने लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बैठक मे ओम प्रकाश गुप्ता, बोबी जाखेटिया, बाबू जाखेटिया, मोहम्मद रजा, वरूण राठी, ललित महेश्वरी, मोहन आदि मौजूद थे।
हाथरस।




