
जयपुर ग्रामीण
क्षेत्र में दो दिन तक लगातार जबरदस्त बरसात के कारण किसानों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। बाजरे की फसल की कटाई पूरी नहीं होने के कारण खेतों में पानी भर जाने से फसले खराब हो गई। बाजरे के दाने फ्री में ही अंकुरित होने लगे हैं। साथ ही कई क्षेत्रों में सब्जी के खेतों में भी भारी नुकसान हुआ है ।
सरकार को किसानों को हुए नुकसान का आंकलन करवाकर उचित मुआवजा शीघ्रता से देना चाहिए।







