
7
डीडवाना-कुचामन जिले में महिला समाधान समिति की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ खड़गावत समिति के कार्यों की समीक्षा कर जिले में मुख्य स्थानों पर महिला सुरक्षा सलाह केंद्र, सखी वन स्टॉप सेंटर के बैनर लगा कर प्रचार- प्रसार करने, सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को जागरूक करने के निर्देश प्रदान किये ।
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा सलाह केंद्र के काउन्सलर्स को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाए ताकि अधिक से अधिक संख्या में मामलों को समझाईश के द्वारा सुलझाया जा सकें। साथ ही जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी तथा तहसीलदारों द्वारा घरेलू हिंसा के केस महिला सुरक्षा सलाह केंद्र के काउन्सलर्स को स्थानान्तरित करने के निर्देश दिये।
इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा,सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपाल सिंह, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेन्द्र चौधरी, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता ओम प्रकाश, महिला सुपरवाईजर, महिला एवं बाल विकास विभाग विमला, महिला अधिकारिता विभाग के समस्त सुपरवाईजर तथा महिला सुरक्षा सलाह केंद्र डीडवाना की काउन्सलर अनिता टाक आदि उपस्थित रहें।
7















