A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

करवा चौथ पर्व पर पति की दीर्घायु के लिए पत्नियों ने रखा व्रत 

सुहागिनों ने निर्जला उपवास रख चंद्रमा को अर्धय देकर किया पूजन -करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया 

करवा चौथ पर्व पर पति की दीर्घायु के लिए पत्नियों ने रखा व्रत

 

सुहागिनों ने निर्जला उपवास रख चंद्रमा को अर्धय देकर किया पूजन -करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया

 

करवा चौथ का पर्व पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया सुहागन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखा शुक्रवार की रात करीब 8:45 बजे महिलाओं ने चंद्रमा को अर्धय देकर पूजा अर्चना की इसके बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत को खोला ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही करवा चौथ का उल्लास देखने को मिला बाजारों में पूजा सामग्री, सोलह सिंगार और करवो की खरीदारी को लेकर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही

Screenshot 20251012 003138 WhatsApp

शाम होते ही महिलाओं ने सोलह सिंगार कर परंपरागत रीति से पूजा की मिट्टी की वेदी बनाकर भगवान शिव माता पार्वती गणेश भगवान चंद्र देव की पूजा अर्चना की गई चंद्रमा को अर्धय देने के बाद महिलाओं ने सास और घर की बड़ी महिलाओं को वस्र व कड़वा भेंट कर आशीर्वाद लिया धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत सबसे फल दाई माना जाता है VID 20251011 WA0068 4मान्यता है कि इस व्रत को पूर्ण निष्ठा से करने पर अखंड सौभाग्य और पति का दीर्घ जीवन प्राप्त होता है

वही मऊरानीपुर में पति-पत्नी के अटूट प्रेम का दृश्य देखने को मिला जब व्रत रखने वाली पत्नियों को उनके पतियों ने जल पिलाकर व्रत खुलवाया पूरे गांव व शहरों में इस पावन पर्व का माहौल भक्ति और प्रेम से शरावोर रहा

Back to top button
error: Content is protected !!