उत्तर प्रदेशबस्ती

थाने की नाक के नीचे खुलेआम बिक रहा गांजा, जिम्मेदार खामोश

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती यूपी 

।। कप्तानगंज, कलवारी, विक्रमजोत, छावनी, चिलमा बाजार थाना क्षेत्र बना नशे का गढ़, पुलिस बनी हुई मूकदर्शक। थाने की नाक के नीचे खुलेआम बिक रहा गांजा, जिम्मेदार खामोश।।

⭐ खजुहा मोड़ पास बच्चों तक पहुंच रहा नशे का ज़हर।

⭐ ‘गोलू’ नामक युवक बरदही बाजार महराजगंज के पास बेंच रहा खूब गांजा।

💫 बस्ती शहर में जिगिना, बड़े बन, महसो में खुलेआम बिक रहा है अवैध नशा।

कप्तानगंज चौराहा बना नशे का हब, पुलिस की छांव में फल-फूल रहा धंधा।लाखों की कमाई में हिस्सेदार बनी पुलिस, कार्रवाई का दिखावा भी नदारद। नशे के लत से युवा पीढ़ी बर्बादी की कगार पर, जिम्मेदारों की आंखों पर पट्टी। कानून बना तमाशबीन, रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं तो न्याय की उम्मीद किससे।

💫 कलवारी थाना क्षेत्र में काफी तेजी से सक्रिय हो रहे नशा माफिया। कलवारी,रानीपुर,पांऊ बाजार में 100-200 रुपए में बिक रही गांजे की पुड़िया। कही पान की गुमटी, तो कही मंदिर बन रहा नशा माफिया का ठिकाना।बेरोजगार युवकों,महिलाओं व अपाहिज व्यक्तियों से दिहाड़ी पर बिचवा रहे गांजा। मुनाफे के फेर में बेची जा रही गांजे की पुड़िया युवाओं की जिंदगी कर रही तबाह।

🚨 हल्का सिपाही व कुछ दलाल किस्म के पत्रकार दे रहे नशा माफिया को संरक्षण। गांव-गांव फैल रहा नशे का जाल, नींद में सोया एंटी नार्कोटिक्स विभाग। लोकल पुलिस, SOG, स्वाट, नार्कोटिक्स विभाग की सह पर हो रहा धंधा। बड़ा सवाल क्या जागेगा प्रशासन या चलता रहेगा नशे का काला कारोबार? थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के कार्यकाल में नहीं थम रहा गांजा कारोबार। विक्रमजोत और छावनी बना तस्करों का सेफ ज़ोन। गांजा तस्कर विकलांग मौर्या व बिहारी से करवा रहे खुलेआम तस्करी। दोनों तस्कर पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल – जनार्दन प्रसाद की नाकामी या मिलीभगत?

 छावनी क्षेत्र में नशे का जाल फैलता जा रहा है बेकाबू। नशे के कारोबार से सैकड़ों परिवार हो रहे हैं बर्बाद। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद की संदिग्ध चुप्पी पर गंभीर सवाल।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!