
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत पेपर ‘++++++ नागपुर, रविवार 12 अक्टूबर 2025 +++++++
प्राप्त हुई जानकारी अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर में अतिशीघ्र ही आईपीएल मैच की तर्ज पर एफपीएल-हैंडबॉल प्रो लीग की शुरुआत होने जा रही है। इसकी शुरुआत से नागपुर ही नहीं बल्कि पूरे विदर्भ क्षेत्र के हैंडबॉल प्रेमी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा क्षमता दिखाने और वैश्विक स्तर पर खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने में भी मदद मिलेगी। जानकारी के अनुसार कल शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में हैंडबॉल प्रो लीग का लोगो भी लॉच किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री पंकज भोयर जी, भूतपूर्व महापौर कुंदाताई विजयकर जी, सहित खेल से जुड़े हुए भूतपूर्व खिलाड़ी और लीग के आयोजन कर्ता भी उपस्थित रहें। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरवरी2026 मे हैंडबॉल प्रो लीग की शुरुआत होगी। नागपुर शहर के मानकापुर स्टेडियम में इसका आयोजन 07 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक किया जायेगा। जानकारी के अनुसार इस लीग में कुल 12 टीमें शामिल होंगी जिसमें कि छह पुरुष छह टीम महिलाओं की रहेंगी। प्रत्येक टीम में महाराष्ट्र के चार, विदर्भ के चार, और देश की चार टीमों के खिलाड़ी शामिल होंगे। शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन आप्शन के तहत किया जायेगा। जो ज्यादा बोली लगायेगा उसे ही खिलाड़ी मिलेग, वहीं सिरिज जीतने वालों को बावन लाख रूपय का पुरस्कार भी दिया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार हैंडबॉल प्रो लीग के लिए फिल्म अभिनेत्री ईशा देयोल को ब्रॉड एम्बेसडर बनाया गया है।







