
#वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़#
उदयपुर ब्यूरो चीफ/लिम्बाराम उटेर#

कोटड़ा– सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ब्लॉक कोटड़ा की ग्राम पंचायत कुकावास और झेड में शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें शम्भूराम गरासीया विकास अधिकारी कोटडा ने जानकारी देते हुए बताया की शिविर में ग्रामवासियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान इन सेवा शिविरों के माध्यम से हाथों हाथ किया जा रहा है समस्याओं का निस्तारण सेवा शिविरों में होने से ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है। सेवा पर्व पखवाड़ा शिविर के दौरान तहसीलदार कोटडा, सहायक विकास अधिकारी राम किशन मीणा, सरपंच रविंद्र कुमार ग्राम पंचायत कुकावास सरपंच अलीचंद ग्राम पंचायत झेड व संबंधित ग्राम विकास अधिकारी चेतानसिंह, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत झेड और स्थानीय जनप्रतिनिधि शिविर के दौरान उपस्थित रहे।













