उत्तर प्रदेशबस्ती

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में 51 पेटी अवैध विस्फोटक बरामद

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। परशुरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता- थानाध्यक्ष के नेतृत्व में 51 पेटी अवैध विस्फोटक बरामद।।

बस्ती 14 अक्टूबर 2025

दीपावली पर्व से पहले जनपद बस्ती में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना परसरामपुर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 51 पेटी भिन्न–भिन्न प्रकार के अवैध विस्फोटक (पटाखे) बरामद किए गए। यह कार्रवाई अवैध विस्फोटक कारोबार पर प्रभावी प्रहार मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन में चल रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के कुशल नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यह अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान में थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उनके कुशल नेतृत्व में परसरामपुर पुलिस की टीम ने स्वाट प्रभारी संतोष कुमार एवं उनकी टीम के साथ मिलकर 13 अक्टूबर 2025 को जगदीशपुर क्षेत्र में दीपावली के दृष्टिगत की जा रही विस्फोटक चेकिंग के दौरान यह बड़ी बरामदगी की। पुलिस ने कुल 51 पेटी विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद किए।

इस प्रकरण में मुकदमा संख्या 309/2025 धारा 288 बी.एन.एस. व 5/9B(1)(B) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत पंजीकरण कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

💫 गिरफ्तार अभियुक्त:

लक्ष्मण पुत्र झिनकान, निवासी मिश्रौली, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती।

💫 गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम:

थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, उ0नि0 झारखण्डेय पाण्डेय, हे0का0 राघवेन्द्र विकास, हे0का0 विकास सिंह, का0 राहुल कन्नौजिया, का0 लवकुश सिंह।

स्वाट प्रभारी उ0नि0 संतोष कुमार, हे0का0 पवन तिवारी, हे0का0 रमेश चौहान, का0 सुभेन्द्र तिवारी, का0 किशन सिंह, का0 अभिलाष प्रताप सिंह।

थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से दीपावली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी और अवैध पटाखा कारोबार पर भी प्रभावी रोक लगेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!