उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

न्याय पंचायत रमपुरा में संकुल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए.आर.पी. आदर्श दुवेदी रहे

झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट

झांसी – गरौठा तहसील अंतर्गत रमपुरा गांव में आज दिनांक 14.10.2025 को न्याय पंचायत रमपुरा में संकुल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया

20251014 113134 scaled

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए.आर.पी. आदर्श दुवेदी रहे

जिन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर मां सरस्वती की वंदना के साथ संकुल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

 

आपको बता दें कि इस न्याय पंचायत प्रतियोगिता में निपान, मोती कटरा, रमपुरा ,ढिपकई आदि गांव के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ करवाई गई जिसमें ढिपकई के छात्र वेद सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

 

ठीक उसी प्रकार डिस्कस थ्रो जैसे अनेक प्रतियोगिताएं करवाई गई

मुख्य अतिथि ए.आर.पी. आदर्श द्विवेदी के द्वारा ढिपकई के छात्र वेद सिंह की सरहना की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एन.पी.आर.सी. मोहम्मद सुलेमान खान ने समस्त छात्रों को खेलकूद से जागरूक किया और कहा कि इन्हीं छोटे-छोटे कार्यक्रमों से छोटे-छोटे छात्र गांव से निकलकर अपनी प्रतिभाओं के साथ जिला स्तर व राज्य स्तर पर अपना नाम रोशन करते हैं इसी के साथ सभी छात्रों का मनोबल बढ़ाया

 

कार्यक्रम का संचालन महेंद्र बर्मा ने किया

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेंद्र कुमार नितीश कुमार मनीष अग्रवाल वीरेंद्र वर्मा राजकुमार गुप्ता का विशेष योगदान रहा

 

कार्यक्रम में उपस्थित प्रेम नारायण पाठक, राजेंद्र कुमार , दयाराम, पवन आर्य, महेश साहू व पूर्व माध्यमिक विद्यालय निपान से प्रधानाचार्य जय सिंह नापित व आंगनबाड़ी से शालिनी शर्मा ,वंदना व समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे

 

 

इस कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रेम नारायण पाठक के द्वारा किया गया

Back to top button
error: Content is protected !!