A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

सहारनपुर पुलिस की प्रेरणादायक पहल — मिशन शक्ति के तहत 12वीं की छात्रा बनी एक दिन की SSP

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस ने एक सराहनीय पहल की।

IMG 20251014 17443793

🌸 सहारनपुर पुलिस की प्रेरणादायक पहल — मिशन शक्ति के तहत 12वीं की छात्रा बनी एक दिन की SSP 🌸

 

सहारनपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस ने एक सराहनीय पहल की। इस विशेष अवसर पर कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी नूतन सैनी को एक दिन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), सहारनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

एक दिन की SSP के रूप में कार्यभार संभालते हुए नूतन सैनी ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ पुलिस प्रशासन के कामकाज को समझा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दैनिक दायित्वों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

 

इस दौरान वास्तविक SSP द्वारा उन्हें पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा योजनाओं और प्रशासनिक प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे नेतृत्व और निर्णय लेने की प्रक्रिया को करीब से समझ सकें।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह पहल न केवल छात्राओं को नेतृत्व और जिम्मेदारी निभाने का अवसर देती है, बल्कि समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और संवाद को भी मजबूत करती है।

 

कुमारी नूतन सैनी ने कहा कि “यह अनुभव मेरे जीवन का सबसे यादगार दिन है। पुलिस की जिम्मेदारी और जनता के प्रति समर्पण देखकर मुझे गर्व हुआ कि मैं आज SSP की कुर्सी पर बैठी।”

 

सहारनपुर पुलिस की यह पहल निश्चित ही नई पीढ़ी की सोच को दिशा देने वाली है और समाज में महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दे रही है।

 

🖋️ रिपोर्ट — एलिक सिंह

ब्यूरो चीफ — दैनिक आशंका बुलेटिन

📞 संपर्क: 8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!