A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

इटवा में 50 बच्चों को मिले दिव्यांगता प्रमाण पत्र

पीएम श्री योजना के तहत मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित

इटवा के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में 15 अक्टूबर को पीएम श्री योजना के तहत एक मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 70 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई, जिनमें से 50 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए पात्र पाया गया।IMG 20251017 000942

राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के निर्देश और बेसिक शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में यह कैंप कक्षा 1 से 12 तक

के दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार और जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) करुणापति त्रिपाठी ने इस कैंप का आयोजन कराया।

कैंप में इटवा तहसील के विभिन्न विकास खंडों से बच्चों ने भाग लिया। चिन्हित किए गए 50 बच्चों में 20 बौद्धिक अक्षम, 8 श्रवण बाधित, 6 दृष्टि दिव्यांग और 16 सेरेब्रल पाल्सी/अस्थि दिव्यांग बच्चे शामिल थे। इसके अतिरिक्त, 12 बच्चों को आगे की जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि 8 बच्चों को प्रमाण पत्र के लिए अपात्र पाया गया।

चिकित्सकों की टीम में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज/संयुक्त जिला चिकित्सालय से आर्थो सर्जन डॉ. विमल द्विवेदी, नेत्र सर्जन डॉ. शमीम, ईएनटी सर्जन डॉ. संजय कुमार शर्मा, साइकेट्रिस्ट डॉ. पीयूष शुक्ल, ऑडियोलॉजिस्ट श्री बजदीप कुमार और ऑप्टोमेट्रिस्ट अतुल कुमार शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!