A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाज और विकासस्थानीय समाचार

जिला कलक्टर ने नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रदान किये नियुक्ति आदेश

67 नव चयनित मानदेय कार्मिकों को मिले नियुक्ति आदेश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

डीडवाना-कुचामन,  8वां राष्ट्रीय पोषण माह स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का समापन एवं जिला स्तरीय नव चयनित आंगनबाड़ी मानदेय कार्मिकों का चयन आदेश कार्यक्रम शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने 67 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर चयनित महिलाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने कहा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका विभाग की मूल कड़ी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण देखभाल में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान जिला कलक्टर ने सभी नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पूर्ण निष्ठा और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया और विभाग के उपनिदेशक ओमप्रकाश मुवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कार्य और उनको मिलने वाले वेतन भत्तों की जानकारी प्रदान की।

इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!