दरभंगाबिहार

दरभंगा में चुनावी तैयारियों का प्रेक्षक ने लिया जायजा

दरभंगा में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रेक्षक ने मीडिया, ईवीएम हाउस और सिंगल विंडो केंद्रों का निरीक्षण कर सतर्कता निर्देशित किया।

दरभंगा में प्रेक्षकों ने चुनावी कोषांगों का किया निरीक्षण

दरभंगा, 18 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर दरभंगा में नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री प्रभात दंडोतिया, श्री वरुवोरू श्रीधर और सामान्य प्रेक्षक मोहम्मद तैयब ने जिले के विभिन्न चुनावी कोषांगों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक महोदय ने आई.टी. एप्लीकेशन, मीडिया कोषांग, समाधान कोषांग, ईवीएम वेयरहाउस और सिंगल विंडो केंद्रों का जायजा लिया।

प्रेक्षकों ने नोडल और वरिष्ठ पदाधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली और मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (MCMC) का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों द्वारा प्रसारित सामग्री का पूर्व प्रमाणन और पेड न्यूज़ की पहचान एवं रोकथाम सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया और प्रमुख समाचार चैनलों की सतत निगरानी की जा रही है।

प्रेक्षक महोदय ने सभी कोषांगों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित विज्ञापन का प्रकाशन या प्रसारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल में सिंगल विंडो सिस्टम और ईवीएम हाउस की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार तथा अन्य नोडल अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। प्रेक्षक महोदय ने पूरे निर्वाचन काल में सतर्कता बनाए रखने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!