
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर: छठ महापर्व को देखते हुए बंशीधर नगर प्रशासन द्वारा बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती जा रही है।बुधवार को मुख्य बाजार क्षेत्र में जहां-तहां खड़े चार टेंपो को पुलिस ने जब्त कर थाने लाया और उनका चालान कर दिया गया।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि पहले भी वाहन चालकों को निर्देश दिया गया था कि एनएच-75 मेन रोड को छोड़कर ही वाहन खड़ी करें, लेकिन इसके बावजूद कुछ चालक नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।कुछ बस चालको के द्वारा भी मनमानी किया जा रहा है।जिसमें बस चालकों के द्वारा राजा पहाड़ी शिव मंदिर को जाने वाली मोड़ और बंशीधर मंदिर को जाने वाली मुख्य द्वार से बसों को मुड़ाकर बस स्टैंड में बसों को खड़ी कर रहे हैं।थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति उत्पन्न न हो,इसके लिए मेन बाजार में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब यदि कोई भी वाहन चालक मेन मार्केट में अव्यवस्थित रूप से वाहन खड़ा करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।छोटे वाहनों की पार्किंग के लिए प्रशासन द्वारा दो स्थान निर्धारित किए गए हैं—चेचरिया स्थित अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय एवं राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय का परिसर।वहीं बड़े वाहनों के लिए पहले से ही बाईपास रोड का उपयोग किया जा रहा है।गढ़वा की ओर से आने वाले वाहन पाल्हे गांव होते हुए,जबकि बिलासपुर से आने वाले वाहन महदेईया गांव से होकर बाईपास मार्ग का प्रयोग करेंगे।विशेष रूप से बस चालकों के लिए निर्देश है कि 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक गढ़वा की ओर से आने वाली बसें भवनाथपुर मोड़ हनुमान मंदिर के पास से मुड़ाकर वापस भवनाथपुर या गढ़वा की ओर जाएंगे और बिलासपुर की ओर से आने वाली बसें गोसाईबाग के मैदान से मुड़ाकर वापस धुरकी मोड़ से बाईपास के रास्ते आगे निकलेंगे।प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि छठ महापर्व के दौरान शांति, स्वच्छता और यातायात नियमों का पालन करें,जिससे पर्व को सभी श्रद्धालु सकुशल और व्यवस्थित ढंग से मना सकें।







