A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बंगरा ब्लॉक अध्यक्ष बने अरविंद सिंह दांगी

पत्रकारों ने माला पहनाकर, तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया भव्य स्वागत

झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट

 

सर्वसम्मति से हुआ चयन, संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल

 

बंगरा (झांसी): ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन झांसी की बंगरा इकाई में शुक्रवार को हुई एक विशेष बैठक में संरक्षक गिरवर सिंह भास्कर बबेले एवं जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत के नेतृत्व में सर्वसम्मति से युवा पत्रकार अरविंद सिंह दांगी को बंगरा ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इस निर्णय के साथ ही पूरे क्षेत्र के पत्रकारों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई।

IMG 20251024 WA0166

 

चयन के बाद हुआ जोरदार स्वागत

अरविंद सिंह दांगी के चयन की घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल बन गया।

 

 

ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा पत्रकार समाज की सच्ची आवाज हैं

वे संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। “ग्रामीण पत्रकार समाज की सच्ची आवाज हैं। मैं संगठन की मजबूती, पत्रकारों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।”

 

 

 

 

इस अवसर पर

वरिष्ठ पत्रकार अनुज श्रोत्रिय तहसील अध्यक्ष कल्याण सिंह,पवन कुमार , स्वस्ति कुमार घोष,अर्चना श्रीवास,ब्रजेश प्रजापति,धीरेंद्र सोनी,चंदन कुशवाहा,वीरेंद्र सिंह,मानवेंद्र सिंह चौहान,सतेंद्र सागर,पुष्पेंद्र श्रीवास,राजू दीक्षित,विनय नापित ,मनोज पांचाल,सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!