A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़ताज़ा खबरशिक्षा

जीपीएम जिले के पतरकोनी ग्राम में गुरूकुल योगाश्रम में नवीन छात्रावास और दिव्य यज्ञशाला शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, गौरेला पेन्ड्रारोड, शनिवार 25 अक्टूबर 2025-:
===========================
छत्तीसगढ राज्य के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के अंतर्गत पतरकोनी ग्राम में गुरूकुल योगाश्रम में नवीन छात्रावास और दिव्य यज्ञशाला शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन को वैदिक संस्कृति शिक्षा और सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गुरूकुल योगाश्रम जो कि श्रीमद् दयानंद वेदारष महाविद्यालय न्यास के तहत संचालित है, यह शिलान्यास वैदिक परंपरा अनुसार संपन्न किया गया। कार्तिक शुक्ल पक्ष तृतीया विक्रम संवत 2082 को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आयोजन की शुरुआत की गई।
20251025 170855 1
आयोजन में विद्वान आचार्यों संत महात्माओं साधु सन्यासियों वैदिक विद्वानों शिक्षाविदों और समाजसेवियों की मौजूदगी में नवीन छात्रावास और यज्ञशाला की वैदिक विधि विधानों के साथ आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न जगहों से आए हुए गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा प्रेरक उद्बोधन भी दिया गया। इस अवसर पर मानव सेवा का भाव प्रमुख रूप से रहा। आयोजन के दौरान जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से मौसम की जरूरत के अनुसार निर्धन असहाय लोगों में कंबल आदि भी वितरित किए गए। गुरूकुल योगाश्रम वैदिक शिक्षा, योग आधारित जीवन शैली तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को भी बढ़ावा देता है। यह नया छात्रावास छात्रों को उनके लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं भी प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। वहीं यह दिव्य यज्ञशाला भी आध्यात्मिक साधना का केंद्र बनेंगी। आयोजन के इस इस पहल से जीपीएम जिले के क्षेत्र में केवल आध्यात्मिक संदेश फैलेगा बल्कि समाज सेवा की एक नई मिशाल भी क्षेत्र में कायम होगी। 20251025 170902

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!