
- हाथरस सिकंदरारा
ऊ, । तहसील परिसर में रविवार को एसडीएम द्वारा चेंबर को जेसीबी से तुड़वाये जाने की सूचना मिलते ही दर्जनों अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रोष जताते हुए एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई करने की जिलाधिकारी से मांग की। वही बार काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष को घटना से अवगत करा दिया है। साथ ही एसडीएम पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित अधिवक्ता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक एसडीएम संजय कुमार ने अपने आवास के समीप से तहसील कार्यालयों के लिए जाने वाले गेट के बराबर चौधरी सेफ कुरैशी तथा अन्य अधिवक्ताओं के चेंबरों को जेसीबी से तुड़वा दिया। सूचना मिलते ही बार अध्यक्ष महेश चंद्र अंजना तथा पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता सहित अनेक अधिवक्ता मौके पर पहुंच गये।उन्होने एसडीएम पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि आगर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बिस्तरों को तोड़ा जाएगा तो वह जनता को न्याय दिलाने के लिए कहां पर बैठेंगे। जयप्रकाश गुप्ता ने घटना पर रोष जतातेहुए बार काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष को अधिवक्ताओं के उत्पीड़न तथा एसडीएम की तानाशाही से अवगत करा दिया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम की तानाशाही के विरोध में अधिवक्ताओं द्वारा कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगाअधिवक्ता चौधरी सेफ कुरैशी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि शाम 4 बजे मैं अपने बिस्तर पर बैठा हुआ था। एसडीएम तहसीलदार सहित अन्य कर्मियों के साथ आये और अभद्रता करते हुए धमकी देकर जेसीबी से चेंबर तुड़वा दिया।













