A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक डबवाली ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक डबवाली ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इन्द्र जीत

डबवाली 01 अक्तूबर । पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर आईपीएस ने सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया । उन्होने बताया कि कर्मचारियों के कार्य का अवलोकन करने के बाद कर्मचारियों को चयनित करके प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले यातायात प्रभारी कालांवाली उप नि. भूप सिंह को दौराने चेकिंग के दौरान एक कार से डोडा पोस्त बरामद करने, मुख्य सिपाही संदीप व सिपाही मनदीप सीआईए स्टाफ कालांवाली को थाना औढ़ा क्षेत्र में तीन किलो से अधिक अफीम बरामद करने व सिपाही सुभाष चन्द्र सम्मन स्टाफ थाना शहर डबवाली को मई 2025 से 10 अक्टूबर तक 01 पैरोल जम्पर, एक पीओ व 12 कन्डीशनल व 11 अरेस्ट वारंटी आरोपियों को तलाश करने जैसे सराहनीय कार्यों के लिए लिए उपरोक्त कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है । पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र देकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया व आगे भी ऐसे सराहनीय कार्यों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया व अन्य कर्मचारियों को इन कर्मचारियों के कार्यों से प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट कार्य करने व आगे बढ़ने के लिए कहा ।

Back to top button
error: Content is protected !!