उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

दो पालियों में 777 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Siddharth nagar। मुख्यालय स्थित जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में सोमवार को डीएलएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा-2025 दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान माहौल शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा। इसमें परीक्षार्थियों ने बताया कि कुछ प्रश्न बहुत ही कठिन थे, जिन्हें हल करने में परेशानी हुई। प्रथम पाली में बाल विकास विषय में पंजीकृत 437 के सापेक्ष 404 उपस्थित और 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शिक्षण अधिगम के सिद्धांत विषय की परीक्षा द्वितीय पाली में आयोजित की गई, जिसमें पंजीकृत 405 परीक्षार्थी में 373 उपस्थित रहे जबकि 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद शिक्षण संस्थान कदिराबाद, सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर, सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान करौंदा मसिना, वीरेंद्र मिथिलेश्वर महाविद्यालय महदेइया लोटन सहित 11 महाविद्यालय के परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!