A2Z सभी खबर सभी जिले की

छत्तीसगढ़ जिला सूरजपुर

छत्तीसगढ़ जिला सूरजपुर छठ महापर्व : पी.आई. एल.के निर्देशक ए. के.चतुर्वेदी उगते सूर्यदेव को अर्घ्यअर्पित किया ,उगते सूर्य को अर्घ्य, गांव की सुख-समृद्धि शांति के लिए की प्रार्थना

IMG 20251028 215134
सूरजपुर। प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निर्देशक ए. के. चतुर्वेदी सरल और सहज छवि, व्यक्तित्व के धनी प्रेरणा के स्रोत हैं । छठ पर्व के पावन अवसर पर आवासीय परिसर केवरा स्थित राम मंदिर के समीप बने मनमोहक तालाब जो कि छठ घाट के रूप में अति रमणीय सुशोभित था ,उगते सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धा और भक्ति के साथ पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए उन्होंने सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। इस दरम्यान चतुर्वेदी जी व्रतियों से आत्मीयता भाव भरा दिखे।चतुर्वेदी जी अपनी सादगी और जनसंपर्क की अनूठी शैली के लिए जाने जाते हैं ।
छठ पूजा भारतीय संस्कृति का गौरवशाली पर्व आस्था, पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक एकता का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर में छठ पूजा नारी शक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देती है ,छत्तीसगढ़ की धरती पर हर पर्व सामाजिक एकता और महिला शक्ति का उत्सव है। “छठ पूजा में व्रतियों की तपस्या और निष्ठा समाज को अनुशासन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देती है
इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी कर्मचारी स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। छठी मईया के जयकार भरा वातावरण भक्तिमय सादगी और भक्तिभाव ने सभी का मन मोह लिया, जिससे यह आयोजन और भी यादगार बन गया।

Back to top button
error: Content is protected !!