A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोटाराजस्थान
Trending

पैरामेडिकल विद्यार्थियों ने सेवा नियम व स्थायी भर्ती की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

कोटा/पिछले 10 वर्षों से संचालित पैरामेडिकल कोर्स, ऑपरेशन थियेटर (OT) और ब्लड बैंक से जुड़े विद्यार्थियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्य मंत्री मंजू बाघमार और मंत्री जोगाराम पटेल को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि इन कोर्सों से संबंधित सेवा नियम (Cadre Rules) जल्द से जल्द जारी किए जाएं तथा संबंधित पदों पर स्थायी भर्ती निकाली जाए।

दीप्तांशु शर्मा,का कहना है कि पैरामेडिकल के ये कोर्स राज्य में पिछले एक दशक से संचालित हो रहे हैं, लेकिन अब तक इन पदों के लिए न तो कोई सेवा नियम बनाए गए हैं और न ही स्थायी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे प्रशिक्षित विद्यार्थियों का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है।Screenshot 2025 10 31 21 00 05 89 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

विद्यार्थियों ने सरकार से मांग की है कि पैरामेडिकल कोर्सों से जुड़े सभी विभागों में सेवा नियम जल्द तय किए जाएं और योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाए

Back to top button
error: Content is protected !!